Author

Vairamuthu

1 Books

वैरमुत्तु

जन्म : 13 जुलाई, 1953; वडुगपट्टि, ज़िला—तेनी, तमिलनाडु।
शिक्षा : एम.ए. (तमिल साहित्य), विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता।
कविता में रुचि : बारह वर्ष की आयु से।
पहली कृति : ‘वैगरै मेघंगल्’ (प्रभात के बादल) कविता-संग्रह—19 वर्ष की आयु में।
प्रकाशित पुस्तकें : कविता-संग्रह, जीवनी, उपन्यास, निबन्ध, साक्षात्कार, यात्रा-वृत्तान्त, गीत, आत्मकथा आदि विधाओं में अनेक किताबें प्रकाशित।

फ़िल्मी गीत : साढ़े पाँच हज़ार से ज्‍़यादा गीत-लेखन।
सम्मान : ‘सर्वश्रेष्ठ गीतकार’ के रूप में ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’—5 बार; ‘पावेन्दर’ उपाधि (फ़िल्मी उद्योग में सराहनीय सेवा के लिए), तमिल सरकार, 1989; ‘कलैमामाणि उपाधि’ (साहित्य सेवा के लिए), तमिलनाडु सरकार, 1990; ‘ओनिडा पिनाकल’ (अखिल भारतीय स्तर पर श्रेष्ठ कवि पुरस्कार), ओनिडा इंडिया द्वारा प्रदत्त, 1995; ‘पावेन्दर’ उपाधि (श्रेष्ठ कवि के उपलक्ष्य में) तमिलनाडु सरकार, 1995; ‘पद्मश्री’ उपाधि (साहित्य क्षेत्र में श्रेष्ठ अवदान हेतु), भारत सरकार, 2003; ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’, 2003।
विदेश यात्राएँ : अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, कनाडा, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, कुवैत, मालद्वीप आदि।

Back to Top