Facebook Pixel
Author
Suresh Kumar Vashishth

Suresh Kumar Vashishth

1 Books

सुरेश कुमार वशिष्ठ

जन्म : 11 दिसम्बर, 1972; ग्राम—पखौदना, ज़िला—अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।

शिक्षा : प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के सरकारी विद्यालय में। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक, विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। भारतीय जन-संचार संस्थान से अंग्रेज़ी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा।

मुख्यत: हिन्दी में लेखन। कविता, निबन्ध, यात्रा-वृत्तान्त और आत्मकथात्मक लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित।

1998 में उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सिविल सेवा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उसी साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी चयन। ओडिशा सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य। ख़ास तौर से 1999 के महाचक्रवात में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी का ख़ास कार्यानुभव।

ओडिशा राज्य के बोलांगीर, कन्धमाल और सम्बलपुर जैसे ज़िलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दीं। सुन्दरगढ़, अंगुल और मयूरभंज ज़िलों के ज़िलाधीश के रूप में भी कार्य किया है।

सम्प्रति : ओडिशा स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर कार्यरत।

ई-मेल : [email protected]

Back to Top