Author
Suraiyya Sheikh

Suraiyya Sheikh

1 Books

प्रो. डॉ. सुरैय्या शेख़

जन्म : 23 नवम्बर, 1972; पंढरपुर, ज़ि‍ला—सोलापुर।

शिक्षा : एम.ए.,एम.फिल., पीएच.डी.।

शोध निर्देशक : पण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय, सोलापुर।

अध्यक्ष—हिन्दी अध्ययन मंडल; सदस्य—प्रबन्धन परिषद्; सदस्य—विद्वत परिषद्, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय, सोलापुर।

प्रकाशन : ‘कहानीकार नरेन्द्र कोहली', 'नाटककार भीष्म साहनी', 'हिन्दी साहित्य और साहित्यिक विमर्श', '21वीं सदी का कथा साहित्य' आदि (आलोचना)।  ‘समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में मुस्लिम, आदिवासी, बाल तथा दिव्यांग विमर्श, खंड-1', 'समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में नारी-विमर्श, खंड-2', 'समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में किन्नर, वृद्ध, किसान-विमर्श, खंड-3', 'समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में दलित, पुरुष-विमर्श, खंड-4', 'समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में विविध विमर्श, खंड-5', पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय, सोलापुर के विविध पाठ्यक्रमों के लिए 6 किताबों का सम्पादन/सह-सम्पादन' (सम्‍पादन)। विविध शोध साहित्य ग्रन्‍थों में शोधालेख प्रकाशित। अनेक राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में विविध विषयों पर लेख प्रकाशित।

सम्मान : विविध राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित।

सम्प्रति : प्रोफ़ेसर तथा अध्यक्ष हिन्दी विभाग, मा.ह. महाडीक कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मोडनिंब, ज़‍िला—सोलापुर (महाराष्ट्र)।

ई-मेल : dr.surriyashaikh@gmail.com

Back to Top