Shireen Moosvi
1 Books
शीरीं मूसवी
शीरीं मूसवी चार दशक तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इतिहास की प्रोफेसर रही हैं। ‘मुगल काल में भारत का आर्थिक इतिहास’ उनका विशेष क्षेत्र है। उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘ए स्टैटिस्टिकल स्टडी एंड टैक्सेशन, ट्रेड एंड पीपुल इन मुगल इंडिया’, ‘द इकोनॉमी ऑफ द मुगल एम्पायर 1595-96 : ए स्टैटिस्टिकल स्टडी’; ‘एग्रेरियन पॉवर्टी इन कोलोनियल उत्तर प्रदेश : द डफ़रिन एन्क्वॉयरी, 1887-88’, ‘फ़ेसेट्स ऑफ़ द ग्रेट रेबेलियन, 1857’ उनकी सम्पादित पुस्तकें हैं।
वे कई दशकों तक इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस से जुड़ी रहीं। 2005 से 2019 तक सेन्ट्रल एडवाइज़री बोर्ड ऑफ आर्कियोलॉजी की सदस्य रहीं। वे संयुक्त राज्य अमेरिका में फुलब्राइट फेलो (1983-84), बिलाजिओ सेंटर, मिलान, इटली में रेसिडेन्ट फ़ेलो (1990-91) और कई अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में विज़िटिंग फ़ेलो रही हैं।



