Author
Shailesh Shrivastva

Shailesh Shrivastva

1 Books

शैलेश श्रीवास्तव

जन्म : 6 अप्रैल, 1959; बलिया (उ.प्र.)।

शिक्षा : एम.ए., राजनीतिशास्त्र (सतीश चन्द्र डिग्री कॉलेज, बलिया), गोरखपुर विश्वविद्यालय; गायन में संगीत प्रभाकर (प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद); फ़िल्म एवं टी.वी. प्रोडक्शन (फ़िल्म एवं टेलीविज़न संस्थान, पुणे); आर्ट एप्रीसिएशन कोर्स (राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली); फ़िल्म एप्रीसिएशन कोर्स (नेशनल फ़िल्म आर्काइव, पुणे); पीएच.डी., लोकसंगीत एवं मीडिया (एस.एन.डी.टी. विश्वविद्यालय, मुम्बई)।

सांस्कृतिक पृष्ठभूमि : राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त सुगम एवं लोकसंगीत की सुप्रसिद्ध गायिका। आई.सी.सी.आर. के माध्यम से भारतीय संस्कृति के सांस्कृतिक दूत के रूप में प्रतिनिधित्व : मॉरिशस, जकार्ता, समरकन्द, ताशकन्द, ट्रिनीडाड, टोबैगो, ग्याना, न्यू एम्‍स्‍टर्डम। संगीत कम्पनी एच.एम.वी. तथा टाइम्स म्यूज़िक की कलाकार। हिन्दी तथा भोजपुरी फ़िल्मों में पार्श्व गायन। राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों में मंच से कविता-पाठ। लोकसंगीत के क्षेत्र में फ़ेलोशिप प्राप्त (संस्कृति मंत्रालय), जूरी मेम्बर (संस्कृति मंत्रालय एवं पश्चिम रेलवे), विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीतों का संग्रह।

सम्प्रति : भारतीय राष्ट्रीय प्रसारण ‘दूरदर्शन’ में अधिकारी के पद पर कार्यरत।

 

 

 

Back to Top