Facebook Pixel
Author

Savyasachi Bhattacharya

1 Books

सब्यसाची भट्टाचार्य

जन्म : 21 अगस्त, सन् 1938 को कोलकाता में हुआ।

शिक्षा : एम.ए., डी.फिल्.।

जादवपुर विश्वविद्यालय में (1960-61); इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, कोलकाता (1965-68) तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली (1971-75) में सहायक प्राध्यापक। शिकागो विश्वविद्यालय (1968-69); ऑक्सफ़ोर्ड (1969-71) तथा मैक्सिको (1977-78) में प्राध्यापन और शोध-कार्य।

भारतीय इतिहास कांग्रेस के आधुनिक इतिहास विभाग के सभापति (1982)।

प्रकाशित कृतियाँ : भारत में 1857 की क्रान्ति के बाद के दो दशकों में ब्रिटिश राज की वित्तीय नीतियों पर केन्द्रित शोध-प्रबन्ध फ़ाइनेंशियल फ़ाउंडेशंस ऑफ़ ‘ब्रिटिश राज’ अंग्रेज़ी (1971), बंगाली (1978) और हिन्दी (1981) में प्रकाशित। सम्पादित पुस्तकें : ‘इकोनॉमिक हिस्ट्री’ (मुंशीराम मनोहर लाल, 1987) तथा ‘सिचुएटिंग इंडियन हिस्ट्री’ (सहयोग प्रो. रोमिला थापर)।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आर्थिक इतिहास के प्राध्यापक तथा स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के डीन।

भारत सरकार के इंडियन हिस्टॉरिकल रेकाड् र्स कमीशन के सदस्य भी रहे।

सम्मान : ‘रवीन्द्रनाथ पुरस्कार’, ‘जाधवपुर डॉक्टर ऑफ़ लेटर’ से सम्मानित।

निधन : 8 जनवरी, 2019

Back to Top