Facebook Pixel
Author
Santosh Choubey

Santosh Choubey

1 Books

संतोष चौबे
संतोष चौबे का जन्म 22 सितम्बर, 1955 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—हल्के रंग की कमीज़, रेस्त्राँ में दोपहर, नौ बिन्दुओं का खेल, बीच प्रेम में गाँधी, मगर शेक्सपियर को याद रखना, ग़रीबनवाज़ (कहानी-संग्रह); राग केदार, क्या पता कॉमरेड मोहन, जलतरंग, सपनों की दुनिया में ब्लैक होल (उपन्यास); कहीं और सच होंगे सपने, कोना धरती का, इस अ-कवि समय में, घर बाहर (कविता-संग्रह); कला की संगत, अपने समय में, परम्परा और आधुनिकता, कहानी का रास्ता (आलोचना)। उन्होंने कथाकार वनमाली पर केन्द्रित दो खंडों में वनमाली समग्र के साथ कई और पुस्तकों का सम्पादन किया है। छह खंडों में ‘कथा मध्यप्रदेश’ तथा अठारह खंडों में ‘कथादेश’ के वे सम्पादक व ‘विज्ञान कथाकोश’ तथा ‘रंगसंवाद’ पत्रिका के प्रधान सम्पादक हैं। उन्होंने 2019 में हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रसार के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय ‘विश्वरंग’ की भोपाल से शुरुआत की।

वर्तमान में वे डॉ. सी.वी. रामन् विश्वविद्यालय तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के चांसलर तथा विश्वरंग के निदेशक हैं।

उन्हें मध्यप्रदेश साहित्य परिषद् के ‘दुष्यन्त कुमार पुरस्कार’, ‘स्पन्दन आलोचना सम्मान’, ‘शैलेश मटियानी पुरस्कार’, ‘अन्तरराष्ट्रीय वैली ऑफ वर्ड्स’ सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हैं।

Back to Top