Ramesh Rajhans
2 Books
रमेश राजहंस
रमेश राजहंस का जन्म 1 जनवरी, 1947 को भागलपुर, बिहार में हुआ। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय, बिहार से इतिहास व समाजशास्त्र में स्नातक किया और बम्बई विश्वविद्यालय, बम्बई से स्नातकोत्तर (हिन्दी) किया।
उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘अपने-अपने हिस्से का दुख’ (कहानी-संग्रह); ‘कैम्पफ़ायर’ (एकांकी); ‘मृगतृष्णा’, ‘रिश्ते की तलाश’, ‘नासूर’, ‘प्रतिबिम्ब’ (रेडियो नाटक)। अनुवाद—‘प्रेत’, ‘गुड़ियाघर’ (हेनरिख इब्सन), ‘बैरिकेड’ (उत्पल दत्त), ‘राजदर्शन’ (मनोज मित्रा), ‘रक्षा बन्धन’ (अथोल फ़्यूगार्ड)। उनके द्वारा निर्देशित प्रमुख नाटक हैं—‘शुतुर्मुर्ग’, ‘चिन्दियों की एक झालर’, ‘पेपरवेट’, ‘फन्दी, बन्धन अपने-अपने’, ‘प्रेत’, ‘गुड़ियाघर’, ‘अन्नु’ (प्रेम का अर्थशास्त्र)।
उन्हें महाराष्ट्र सरकार राज्य हिन्दी साहित्य अकादेमी के ‘वी. शान्तराम सम्मान’ से सम्मानित किया गया।



