Back to Top


Rajshree
1 Books
राजश्री
जन्म : 3 जनवरी, 1961
शिक्षा : शिक्षा बी.एस-सी. गणित व एम.ए. इकोनॉमिक्स तथा विश्व साहित्य, दर्शन व भाषा का तुलनात्मक अध्ययन। ग्राफ़िक्स डिजाइनर व फ़ोटोग्राफ़र।
लेखन में बचपन से ही रुचि। पहली कहानी ‘मम्मी अच्छी औरत नहीं’ ‘नई दुनिया’ के दीपावली विशेषांक में प्रकाशित। लेखन का सफ़र उस समय से अब तक जारी है। कई पत्र-पत्रिकाओं व विश्व के कहानी-संकलनों में कहानियाँ व कविताएँ प्रकाशित। ‘मैं बोनसाई नहीं’, ‘मुक्ति और नियति’, ‘नीचों की गली’ कहानियाँ विशेष रूप से चर्चित।
भारतीय संस्कृति व पुरातत्त्व के प्रति विशेष रुचि। भारत का सुमेर कहाँ है, जिससे भारत की अतिप्राचीन सभ्यता के गढ़ के अवशेष मिले, उस स्थान की खोज करने का स्वप्न।
गत कई वर्षों से लाफ़येट्ट, कैलिफ़ोर्निया में निवास।
All Rajshree Books