Back to Top

Rajnath
1 Books
राजनाथ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के पूर्व प्रोफ़ेसर और अध्यक्ष राजनाथ का अध्ययन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, इंग्लैंड के लीड्स विश्वविद्यालय तथा अमेरिका के न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में हुआ। लीड्स विश्वविद्यालय से उन्होंने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।
समीक्षाशास्त्र उनके विशेष अध्ययन का विषय रहा है। उनके कई ग्रन्थ ‘एसेज़ इन क्रिटिसिज़्म’, ‘टी.एस. इलियट्स थ्योरी ऑफ़ पोएट्री’, ‘क्रिटिकल स्पेकुलेशंस’ आदि तथा अनेक शोध लेख अंग्रेज़ी में भारत व विदेशों में प्रकाशित हो चुके हैं।
उन्होंने ‘जर्नल ऑफ़ लिटरेरी क्रिटिसिज़्म’ नाम की पत्रिका का लगभग 25 वर्षों तक सम्पादन किया है। उनके लेख हिन्दी के अतिरिक्त कन्नड़ में अनूदित हुए हैं।
All Rajnath Books