Author
Pratibha Rai

Pratibha Rai

1 Books

डॉ. प्रतिभा राय

 

डॉ. प्रतिभा राय ने रेवेंसा कॉलेज, भुवनेश्वर से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. हेतु शिक्षा शास्त्र उनके अध्यायन का क्षेत्र रहा। कई वर्षों तक रेवेंसा कॉलेज में अध्यापन। जे.बी. कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उड़ीसा लोक सेवा आयोग की सदस्य रहीं। अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाओं से सम्बद्ध।

प्रकाशित कृतियाँ : अब तक 20 उपन्यास और 24 कहानी-संग्रहों के साथ कविता, यात्रा-वृत्तान्त एवं निबन्ध की अनेक पुस्तकें प्रकाशित। अंग्रेज़ी, हंगेरियन एवं प्रमुख भारतीय भाषाओं में कृतियों का अनुवाद।

सम्मान/पुरस्कार : ‘पद्मश्री’ (2007), ‘मूर्तिदेवी पुरस्कार’, ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’, ‘उड़ीसा साहित्य अकादेमी पुरस्कार’, ‘अमृत कीर्ति पुरस्कार’, ‘विषुव पुरस्कार’, ‘कथा भारती उपाधि’, ‘कथा पुरस्कार’ और ‘सारला पुरस्कार’।

सम्प्रति : स्वतंत्र लेखन।

Back to Top