Facebook Pixel
Author
Prashant Gaurav

Prashant Gaurav

6 Books

प्रशान्त गौरव

प्रशान्त गौरव का जन्म 1 दिसम्बर, 1973 को हुआ। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), एम.बी.ए. (टूरिज्म) और पी-एच.डी. (ब्रह्मवैवर्तपुराण) की उपाधि प्राप्त की।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘ब्रह्मवैवर्तपुराण में समाज एवं धर्म’, ‘बिहार का राजनीतिक इतिहास’, ‘प्राचीन भारत में समाज एवं अर्थव्यवस्था’, ‘भारत का सरल इतिहास’, ‘भारतीय इतिहास कोश’ आदि।

अब तक राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस में कई शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके  शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के रेफर्ड जर्नल, सम्पादित ग्रन्थ एवं कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग में प्रकाशित हुए। कई शोध-ग्रन्थों के सह-सम्पादक भी हैं। अनगिनत सेमिनार, वर्कशॉप एवं कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता एवं चेयरपर्सन के रूप में सम्मिलित रहे हैं। इतिहास से सम्बन्धित संस्थाओं—भारतीय इतिहास संकलन समिति, नई दिल्ली; इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस; बिहार इतिहास परिषद्; इंडियन सोसाइटी फ़ॉर बुद्धिस्ट स्टडी, जम्मू एवं भारतीय पुराण अध्ययन संस्थान, नई दिल्ली—के आजीवन सदस्य हैं।

उन्हें इंडियन सोसाइटी फ़ॉर बुद्धिस्ट स्टडी, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू द्वारा ‘महाकवि स्वयंभू पुरस्कार’ एवं सेंट्रल इंडियन हिस्टोरिकल रिसर्च फ़ाउंडेशन, ग्वालियर के द्वारा ‘प्रोफ़ेसर एस.आर. वर्मा मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

फ़िलहाल चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में इतिहास विभाग में अध्यापक हैं। 

Back to Top