Facebook Pixel
Author

Papori Goswami

0 Books

पापोरी गोस्वामी

पापोरी गोस्वामी का जन्म 18 सितम्बर को हुआ। उन्होंने गुवाहाटी विश्‍वविद्यालय से दर्शनशास्त्र और हिन्दी में एम.ए किया। दिल्ली के गंधर्व महाविद्यालय से संगीत विशारद हैं। पिछले तीन दशकों से असमिया, हिन्दी, बांग्ला में लेखन और अनुवाद में सक्रिय हैं। इंदिरा गोस्वामी के उपन्यास ‘ज़ंग लगी तलवार’, ‘छिन्नमस्ता’ और लम्बी कहानी ‘नंगा शहर’ तथा भवेन्द्रनाथ शइकिया के उपन्यास ‘रम्यभूमि’ और कहानी-संग्रह ‘शृंखल’ का हिन्दी में अनुवाद किया है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनूदित कविताएँ और कहानियाँ प्रकाशित हैं। दिल्ली दूरदर्शन के लिए असमिया नाटक और भूपेन हज़ारिका के संगीत पर शोधकार्य। दिल्ली आकाशवाणी में संगीत, पुस्तक समीक्षा, सर्व भाषा कवि सम्मेलन आदि से जुड़ी हैं।  

All Papori Goswami Books
Not found
Back to Top