Author
Kamla Sankrityayan

Kamla Sankrityayan

1 Books

कमला सांकृत्यायन

जन्म : 15 अगस्त, 1920; कलिम्पोंग, ज़िला—दार्जिलिंग में।

मातृभाषा : नेपाली।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पीएच.डी., साहित्य-रत्न।

नेपाली और हिन्दी में निरन्तर लेखन। हिन्दी-नेपाली तथा नेपाली-हिन्दी में अनुवाद-कार्य भी।

साहित्य अकादेमी की नेपाली सलाहकार समिति में रहीं। नेपाली अकादेमी, पं. बंगाल सरकार से पुरस्कृत-सम्मानित।

प्रमुख कृतियाँ हिन्दी में : ‘प्रतिवेशी नेपाली साहित्य’, ‘असम की लोककथाएँ’, ‘महामानव महापण्डित’। नेपाली में : ‘विचार तथा विवेचना’, ‘बौद्धधर्म एवं दर्शन’। नेपाली में अनुवाद : ‘राजस्थानी साहित्य का इतिहास’, ‘लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ’, ‘राहुल सांकृत्यायन’, ‘तिब्बत में बौद्धधर्म’।

‘नेशनल बिब्लियोग्राफ़ी ऑफ़ इंडियन लिटरेचर’ (खंड-5) में नेपाली कहानियों का हिन्दी अनुवाद।

लोरेटो कॉलेज, दार्जिलिंग में रीडर एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त।

निधन : 25 अक्टूबर, 2009

Back to Top