Author

Kamla Bhave

0 Books

कमला भावे

जन्म 1914; नासगाँव (ज़िला—महाराष्ट्र)। महर्षि कर्वे द्वारा स्थापित कन्याशाला एवं श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय के पुणे स्थित महिला महाविद्यालय में शिक्षा।

1946 में सहायक-शिक्षिका के पद पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में नियुक्ति। एम.ए., बी.टी. तथा एम.एड. की पदवियाँ प्राप्त। 1949-50 में मैडम मांटेसरी द्वारा संचालित पूर्व-प्राथमिक शिक्षण का पाठ्यक्रम पूर्ण।

1954 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा दो पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण विद्यालय खोलने का निर्णय। जबलपुर की संस्था में श्रीमती भावे प्राध्यापिका नियुक्त। 7-8 वर्षों के कार्य के बाद इसी संस्था की प्राचार्या। तदुपरान्त म.प्र. के शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापिका के पदों पर सेवारत। 1970 में इंग्लिश टीचिंग इंस्टिट्यूट भोपाल से सेवानिवृत्त।

मध्य प्रदेश शासन की हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, भोपाल द्वारा श्रीमती भावे की पुस्तक ‘पूर्व प्राथमिक शिक्षण’ (1983) प्रकाशित की गई है।

निधन : फरवरी, 2001

All Kamla Bhave Books
Not found
Back to Top