Author

Jagdish Gupt

2 Books

जगदीश गुप्त

जन्म : 3 अगस्‍त, 1924, शाहाबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश।

शिक्षा : एम.ए., डी.फ़िल., इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे। 1986-87 में अवकाश प्राप्त। प्रयाग में गंगा तट पर निवास। ‘गंगे तव दर्शनात् मुक्ति’ : उक्ति विशेष सार्थक हुई। चित्र-रचना, रेखांकन, मृण्मूर्ति-संग्रह, यायावरी, मैत्री, स्वाध्याय आदि विषय विशेष अभिरुचि के क्षेत्र रहे।

प्रमुख कृतियाँ : कविता-संग्रह—‘नाव का पाँव’, ‘शब्द-दंश’, ‘हिम-विद्ध’, ‘युग्म’, ‘शम्बूक’ और ‘छन्द-शती’; आलोचना—‘नयी कविता : स्वरूप और समस्याएँ’; शोध—‘गुजराती और ब्रजभाषा कृष्ण-काव्य का तुलनात्मक अध्ययन’ (15वीं से 17वीं शती); कला—‘प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला’, ‘भारतीय कला के पद-चिन्ह’; सम्पादित संग्रह—‘रीति-काव्य-संग्रह’, ‘कवितान्तर’, ‘काव्य-सेतु’, ‘त्रयी—1,2’; सम्पादित पत्रिका—‘नयी कविता’ (1-8 अंक, ’54 से ’68)।

सम्‍मान : उत्तर प्रदेश के ‘भारत भारती सम्‍मान’ तथा मध्य प्रदेश के ‘राष्‍ट्रीय मैथिलीशरण गुप्‍त सम्‍मान’ से सम्मानित।

निधन : 26 मई, 2001

Back to Top