Author
Induja Awasthi

Induja Awasthi

1 Books

इन्दुजा अवस्थी

जन्म : वसन्त पंचमी, 1930 (लखनऊ)

शिक्षा : एम.ए. (संस्कृत) 1950, लखनऊ विश्वविद्यालय; एम.ए. (हिन्दी) 1957, दिल्ली विश्वविद्यालय, पी-एच.डी. : हिन्दी की उपभाषाओं में प्रस्तुत रामलीला 1974, दिल्ली विश्वविद्यालय।

अध्यापन : इजाबेला थोबर्न कॉलेज, लखनऊ (संस्कृत विभाग : 1950-1952); मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय (हिन्दी विभाग : 1960-1995); तोक्यो विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (हिन्दी विभाग : 1986-88)।

कोशकार्य : शोध सहायक : शिक्षा मंत्रालय का वैज्ञानिक शब्दावली विभाग (1954-57); चैम्बर्स अंग्रेज़ी-हिन्दी कोश : (1981)

अनुवाद-कार्य : ‘नाटक साहित्य का अध्ययन’ (ए स्टडी ऑफ़ ड्रामा : ब्रैंडर मैथ्यूज़) 1964; ‘यूनेस्को न्यूज़लेटर : 1952-1958’; ‘भगवदज्जुकम् : 1956’; ‘धूर्त समागम : 1980’; विक्रमोर्वशी : 1999।

प्रमुख कृतियाँ : ‘रामलीला: परम्परा और शैलियाँ’ (1979), ‘देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रामायण एवं नाट्य-सम्बन्धी लेख प्रकाशित’ (1971 से 2000)।

यात्राएँ : रामायण-विशेषज्ञ के रूप में इंडोनेशिया, थाइलैंड, जर्मनी, जापान, चीन, मलेशिया, मॉरिशस, अमरीका।

राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियाँ : ‘साहित्य अकादेमी’, दिल्ली; ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र’, दिल्ली; ‘कालिदास अकादमी’, उज्जैन; अयोध्या, चित्रकूट, भोपाल, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली आदि रामायण-मेलों में भागीदारी।

Back to Top