Facebook Pixel
Author
Indira Dangi

Indira Dangi

1 Books

इंदिरा दाँगी

जन्म 23 फरवरी, 1980 को ज़िला—दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ। आपने हिन्दी साहित्य में एम.ए. किया है।

देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी कहानियाँ, नाटक आदि रचनाएँ प्रकाशित। आपकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘हवेली सनातनपुर’, ‘रपटीले राजपथ’ (उपन्यास); ‘बारहसिंगा का भूत’, ‘शुक्रिया इमरान साहब’ (कहानी); ‘आचार्य’ (नाटक) आदि।

आपकी कहानियों के अनुवाद अंग्रेज़ी, उर्दू, मलयालम, ओड़िया, तेलगू, संथाली, कन्नड़, मराठी सहित कई भाषाओं में प्रकाशित।

आप 'राष्ट्रीय पुरस्कार' (केन्द्रीय साहित्य अकादेमी), 'भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन अनुशंसा पुरस्कार', 'बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार' (साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश), 'रमाकांत स्मृति पुरस्कार' के अलावा अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।

ई-मेल : [email protected] 

Back to Top