Harish Kumar Sharma
1 Books
प्रो. हरीशकुमार शर्मा
1 जुलाई, 1971 को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद परा बहाउद्दीनपुर गाँव में जन्म। हिन्दी विषय में एम. ए. और पी-एच.डी. तक की शिक्षा। अरुणाचल प्रदेश में उच्चतर स्तर पर हिन्दी-अध्यापन। राजीव गाँधी (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय, ईटानगर में हिन्दी विभागाध्यक्ष तथा भाषा संकायाध्यक्ष का दायित्व निभाया। वर्तमान में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के हिन्दी विभाग में आचार्य पद पर कार्यरत। कई विश्वविद्यालयों की हिन्दी पाठ्यक्रम समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में सहयोग।
प्रकाशित पुस्तकें—तुलसी-साहित्य का आधुनिक सन्दर्भ; भाषा, संस्कृति और साहित्य; फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यासों में लोक-संस्कृति; राष्ट्रीय स्मृति, संस्कृति और भाषा; अरुणाचल प्रदेश की लोककथाएँ; देश की हिन्दी तथा याद करें कुर्बानी। हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयागराज के सम्मेलन सम्मान; बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना के साहित्य सम्मेलन शताब्दी सम्मान जैसे अनेक सम्मान प्राप्त।
सम्प्रति : हिन्दी विभाग, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश-272202
ई-मेल : [email protected]



