Author
Divik Ramesh

Divik Ramesh

1 Books

दिविक रमेश

जन्म : 1946, किराड़ी, दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 40 वर्ष तक अध्यापन और प्राचार्य पद से सेवामुक्त। सऊल स्थित हांगुक विश्वविद्यालय में, भारत सरकार की ओर से विजिटिंग प्रोफेसर (1994-1997) रहे। ‘सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार’, ‘हिन्दी अकादमी का साहित्यकार सम्मान’, ‘गिरिजाकुमार माथुर स्मृति (राष्ट्रीय) पुरस्कार’, एन.सी.ई.आर.टी, नई दिल्ली का ‘राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार’, अनुवाद के लिए ‘द्विवागीश (राष्ट्रीय) पुरस्कार’, अनुवाद के माध्यम से भारत और कोरिया के बीच उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत स्थित कोरियाई दूतावास का प्रशंसा-पत्र (citation), सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से विभूषित हैं। उगांडा के कविता-संग्रह के अनुवाद ‘सुनो अफ्रीका’ के अलावा पाँच अनूदित पुस्तकें प्रकाशित। ‘से दल अइ ग्योल ह्योन’ (‘चिडिय़ा का ब्याह’ शीर्षक से स्वयं की कविताओं का ‘पद्मश्री’ प्राप्त कोरियाई कवयित्री किम यांग शिक द्वारा कोरियाई में किए गए अनुवाद की पुस्तक) कोरिया में प्रकाशित।

Back to Top