Author
Catherine Clement

Catherine Clement

1 Books

कैथरीन क्लैमाँ
जन्म : 1939; पेरिस में।

शिक्षा : 1962 में दर्शन में फ़्रांसीसी शिक्षा-पद्धति की उच्चतम उपाधि। सोबोर्न विश्वविद्यालय में ब्लादीमीर जेन्कलविच की सहायक। 1978, पेरिस विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर। 1982-87, विदेश मंत्रालय में फ़्रांस और अन्य देशों में कलात्मक सम्‍बन्‍धों के एसोसिएशन की निदेशक। 1987-91, भारत में फ़ेस्‍टिवल ऑफ़ फ़्रांस के डाइरेक्टर जनरल की प्रतिनिधि। साढ़े चार वर्ष वियना में रहने के बाद इस समय अफ्रीका में निवास।
प्रकाशन : अंग्रेज़ी में अनूदित ग़ैर-कथात्मक रचनाएँ : ‘द वियरी संस ऑफ़-फ़्रायड’; ‘लाइफ़ एंड लीजेंड्स ऑफ़ जाक् लाकां?’, ‘ऑपेरा’ और ‘द अनडूइंग ऑफ़ विमेन’ (एलेन सिक्सु के साथ); ‘द न्यू बोर्न वूमेन’; ‘सिंकोप’, ‘द फ़‍िलॉसफ़ी ऑफ़ रैपचर’। इनके अतिरिक्त फ़्रांसीसी भाषा में कई रचनाएँ जिनका अनुवाद अंग्रेज़ी में नहीं हुआ। फ्रांसीसी में कई उपन्यास प्रकाशित। काव्य-संग्रह : ‘ग्रोइंग एन इडियन स्टार’ (विकास)।

विभिन्न रचनाओं का विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवाद ।

Back to Top