Author

Anndashankar Roy

1 Books

अन्नदाशंकर राय

जन्म : 15 मार्च, 1904

शिक्षा : 1923 में आई.ए., 1925 में बी.ए. अंग्रेज़ी ऑनर्स की परीक्षा में प्रथम, फिर 1927 में आई.सी.एस. प्रतियोगी परीक्षा में भी प्रथम। लन्दन में प्रशिक्षण के बाद 1929 में अपने कार्य-स्थल में योगदान।

अविभाजित बंगाल के विभिन्न ज़िलों में सन् 1947 ई. तक मजिस्ट्रेट और जज रहे। पश्चिम बंगाल में अनेक उच्च पदों पर रहने के बाद 1950 में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया, किन्तु न्याय विभाग के सचिव-पद से मुक्ति 1951 में 47 वर्ष की उम्र में मिली। उसी समय से साहित्य-साधना के लिए शान्तिनिकेतन में वास। साहित्य अकादेमी की स्थापना के समय से ही उससे जुड़ गए। उनकी दूसरी साधना रही है दोनों बंगालों में ऐक्य स्थापना। 1967 में पत्नी के साथ हुई दुर्घटना और कलकत्ते में रहना आरम्भ।

कृतियाँ : 22 उपन्यास, 11 लघुगल्प-संग्रह, 20 कविता-लोकगीत-संग्रह, 53 निबन्ध-संग्रह; अन्यान्य भाषाओं में 14 ग्रन्थ।

सम्मान : ‘पद्मभूषण’। दो बार ‘आनन्द पुरस्कार’। ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’। ‘साहित्य अकादेमी के फ़ेलो’। विश्वभारती के देशिकोत्तम। वर्धमान और रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय के डी.लिट्.। और भी अनेक पुरस्कार और पदक। पश्चिम बंग बांग्ला अकादमी के अध्यक्ष भी रहे।

निधन : 28 अक्टूबर, 2002

Back to Top