Facebook Pixel
Author
Anil Rai

Anil Rai

1 Books

अनिल राय
अनिल राय का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए., एम.फिल. और पी-एच.डी. की डिग्री ली। ढाई वर्ष तक दक्षिण एशिया अध्ययन विभाग, पीकिंग विश्वविद्यालय, बीजिंग (चीन) में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन रहे। हंसराज कॉलेज, दौलतराम कॉलेज, देशबन्धु कॉलेज, गुरु गोविन्द सिंह कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (दिल्ली विश्वविद्यालय) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य। भारत के कई केन्द्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के अध्ययन मंडल (बोर्ड ऑफ़ स्टडीज़) के सदस्य। राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के सदस्य। 
उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘निर्गुण काव्य में नारी’, ‘आदिकालीन हिन्दी साहित्य : अध्ययन की दिशाएँ’, ‘निबन्धों की दुनिया : शिवपूजन सहाय’, ‘चीनी लोक कथाएँ’, ‘माओ के देश में’, ‘स्त्री के हक़ में कबीर’, ‘पाश्चात्य काव्यशास्त्र : कुछ सिद्धान्त कुछ वाद’। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में शोध-लेख, समीक्षाएँ, कहानियाँ और कविताएँ प्रकाशित हैं।
उन्हें हिन्दुस्तानी एकेडमी, प्रयाग के ‘संत कबीर सम्मान’, गोंडा उत्तर प्रदेश से ‘अवध संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
सम्प्रति : डीन, अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध, मानविकी और समाजविज्ञान एवं वरिष्ठ प्रोफ़ेसर, हिन्दी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय।
ई-मेल : [email protected]

Back to Top