Facebook Pixel

Khud Se Kayi Sawal-Hard Cover

Special Price ₹339.15 Regular Price ₹399.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126730735
Share:
Codicon

अमित दत्ता एक युवा फ़िल्मकार हैं और यह पुस्तक उनके नोट्स का संचयन है जिनमें जब-तब सोची गई बातें दर्ज हैं। उनमें खोज की बेचैनी और अचरज, विचार-विनोद, अपने माध्यम की स्वतंत्रता को लेकर प्रश्नाकुलता और खुलापन सब कुछ साथ हैं। फ़िल्म को, सौभाग्य से, रचना और चिन्तन की एक विश्व-परम्परा उपलभ्य है : अमित उसे आसानी से स्वायत्त करते, उससे स्पन्दित होते और अपने ढंग से सोच-विचार करते फ़िल्मकार हैं और उनकी जिज्ञासा, विकलता, प्रश्नवाचकता हमें नई रोशनी में फ़िल्म देखने-समझने की उत्तेजना देती है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2017
Edition Year 2017, Ed. 1st
Pages 155p
Price ₹399.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Khud Se Kayi Sawal-Hard Cover
Your Rating
Amit Dutta

Author: Amit Dutta

अमित दत्ता

जन्म : 5 सितम्बर, 1977; जम्मू में। 2004 में भारतीय फ़िल्म एवं टेलीविज़न संस्थान, पुणे से फ़िल्म निर्देशन में डिप्लोमा। राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान, अहमदाबाद व भारतीय फ़िल्म एवं टेलीविज़न संस्थान, पुणे में कुछ वर्ष अध्यापन। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में 2015-2017 तक टैगोर फ़ेलो। 15 से ज़्यादा फ़ीचर व लघु फ़िल्मों का निर्माण, जिनमें क्रमशः ‘नैनसुख’, ‘सातवीं सैर’, ‘चित्रशाला’, ‘सोनचीड़ी’ व ‘अज्ञात शिल्पी’ इत्यादि प्रमुख हैं। कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित! 2016 में प्रथम उपन्यास ‘कालजयी कमबख़्त’ प्रकाशित। प्रयोगात्मक लेखन के लिए कृष्ण बलदेव वैद फ़ेलोशिप पुरस्कार।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top