Facebook Pixel
Author

Teji Grover

0 Books

तेजी ग्रोवर

जन्म 1955, पठानकोट, पंजाब। कवि, कथाकार, चित्रकार, अनुवादक। छह कविता-संग्रह, एक कहानी-संग्रह, एक उपन्यास। आधुनिक नॉर्वीजी, स्वीडी, फ्रांसीसी, लात्वी साहित्य से तेजी के पन्द्रह पुस्तकाकार अनुवाद प्रकाशित हैं। प्राथमिक शिक्षा और बाल साहित्य के क्षेत्र में भी उनका महत्त्वपूर्ण हस्तक्षेप और योगदान रहा है। तेजी की कृतियाँ देश-विदेश की तेरह भाषाओं में अनूदित हैं। भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार और रज़ा अवार्ड से सम्मानित तेजी 1995-97 के दौरान वरिष्ठ कलाकारों हेतु राष्ट्रीय सांस्कृतिक फ़ेलो चयनित। प्रेमचंद सृजनपीठ, उज्जैन, की अध्यक्ष भी रहीं। नान्त, फ्रांस, में स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी में फ़ेलो रहीं।

2019 में उन्हें वाणी फ़ाउंडेशन का विशिष्ट अनुवादक सम्मान, और स्वीडन के शाही दम्पति द्वारा रॉयल ऑर्डर ऑफ़ पोलर स्टार (Knight/ Member First Class) की उपाधि प्रदान की गई।

ईमेल : [email protected]

All Teji Grover Books
Not found
Back to Top