Author
Suman Krishnakant

Suman Krishnakant

1 Books

सुमन कृष्णकान्त

 

जन्म: 16 फरवरी, 1936; फगवाड़ा, पंजाब (भारत)।

शिक्षा: एम.ए. (राजनीतिशास्त्र)।

वर्षों से बाल व महिला-कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी। ‘बाल अधिकार’, ‘पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका’, ‘हिंसा और महिला’ सहित शिक्षा, समानता, शक्ति से सम्‍बन्धित राष्ट्रीय अधिवेशनों में भागीदारी।

आंध्र प्रदेश में सौ कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना। इसी परिसर में महिला पॉलिटेक्निक का निर्माण। बुज़ुर्गों के लिए सुविधा केन्द्र और देश के कई भागों में परिवार-सुझाव तथा आन्ध्र प्रदेश में निराश्रित महिलाओं के लिए अल्पावधि आवास की स्थापना।

आन्ध्र प्रदेश में दो प्राथमिक विद्यालयों एवं दिल्ली में पाँच से सात वर्षीय बच्चों के लिए तीन शिक्षा केन्द्रों की तथा महिलाओं को आर्थिक सम्बल देने के लिए दिल्ली में तीन हस्तकला केन्द्रों की स्थापना।

देश-भर में महिलाओं को जागरूक करने के प्रयोजन से विभिन्न सेमिनारों का आयोजन। अन्‍तरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सन् 1995 में जिनेवा में आयोजित कान्फ्रेंस में शिरकत।

‘दहेज’, ‘महिलाओं पर हिंसा’, ‘बालिका शिक्षा’, ‘महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी’ आदि मुद्दों पर आन्दोलनों में सक्रिय।

महिलाओं की पत्रिका ‘भारतीय जननी’ (त्रैमासिक) तथा लेख-संग्रह ‘वुमेंस मूवमेंट इन 21 सेंचुरी’ (अंग्रेज़ी व हिन्दी) का सम्‍पादन।

Back to Top