Facebook Pixel
Author

Sarup Dhruv

1 Books

सरूप ध्रुव

जन्म : 1948; अहमदाबाद में।

शिक्षा : सेंट ज़ेवियर्स, अहमदाबाद से स्नातक; गुजरात विश्वविद्यालय से भाषाविज्ञान और गुजराती में अनुस्नातक; गुजरात विद्यापीठ से पीएच.डी.; लोकवार्ता में मोटीफ़ का अध्ययन।

स्वतंत्र लेखिका, संस्कृतिकर्मी और कवयित्री।

प्रमुख कृतियाँ : ‘मारा हाथ नी वात’ (मेरे हाथ की बात), ‘सळगती हवाओ’ (सुलगती हवाएँ) (दोनों संग्रह गुजराती साहित्य परिषद द्वारा पुरस्कृत), ‘सहियारा सूरज नी खोज माँ’ (साझे सूरज की खोज में), ‘हस्तक्षेप’, ‘उम्मीद होगी कोई’।

शोध एवं आलोचना : ‘सर्जक चेतना : प्रश्नो अने पड़कार’, ‘हीरनो हींचको’ (रेशमी झूला)—गुजराती लोकगीतों का विश्लेषण।

नाटक : संवेदन सांस्कृतिक मंच से 1983 से जुड़ाव है। कई नुक्कड़-नाटक और मंचीय नाटकों का लेखन किया है, जैसे—‘राजपरिवर्तन’ (मृच्छकटिकम् का नवसंस्करण) (गुजराती); ‘मारीच-संवाद’ (बांग्ला नाटक का रूपान्तरण) (गुजराती); ‘सुनो! नदी क्या कहती है’ (हिन्दी); ‘घर’ (हिन्दी); ‘मेगासिटी में मच गया शोर’ (गुजराती-हिन्दी); ‘ताणो वाणो’ (ताना-बाना) (गुजराती); ‘ऐसा क्यों?’ (हिन्दी); ‘हम’ (हिन्दी);  ‘घिरे हैं हम सवाल से’ (हिन्दी)। (सभी नाटक अप्रकाशित पर मंचित हैं)।

सम्मान : 2008 में ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ की ओर से ‘हेलमेन-हेम्मिट एवॉर्ड फ़ॉर करेजियस राइटिंग’ से सम्मानित।

ई-मेल : [email protected]

Back to Top