Back to Top
Rustam Roy
2 Books
रुस्तम राय
रुस्तम राय का जन्म 7 जनवरी, 1963 को बिहार के सारण जिले के बनपुरा गाँव में हुआ। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से एम.ए. (हिन्दी) किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.फिल. और पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वरिष्ठ अनुसंधान फेलोशिप से सम्मानित।
उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—प्रतिबन्धित हिन्दी साहित्य (दो खंडों में), मेघालय की लोककथाएँ, हिन्दी आलोचना और भक्तिकाव्य। इनके अतिरिक्त विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनेक लेख, शोध-पत्र एवं समीक्षाएँ प्रकाशित हैं।
ई-मेल : [email protected]



