Richa Singh
0 Books
ऋचा सिंह
जन्म : 11 जून, 1967; आसनसोल।
वाराणसी में शिक्षा। 1991 से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय। महिला समाख्या कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी, सहारनपुर और सीतापुर ज़िलों में तेरह वर्षों तक कार्य करने और नेतृत्व देने के उपरान्त 2004 से पूर्णतः सीतापुर ज़िले के साठ गाँवों में कार्यरत ‘संगतिन किसान मज़दूर संगठन’ को बनाने और मज़बूत करने में लीन।
ई-मेल : [email protected]
ऋचा नागर और ऋचा सिंह की संयुक्त क़लम ने सात अन्य महिलाओं के साथ मिलकर 2004 में ‘संगतिन यात्रा : सात ज़िन्दगियों में लिपटा नारी-विमर्श’ और 2006 में ‘Playing with Fire : Feminist Thought and Activism Through Seven Lives in India’ पुस्तकें रचीं जो कि देश-विदेश में चर्चा का विषय बनीं और जिनका तुर्की भाषा में अनुवाद भी हुआ है।



