Rekha Awasthi
2 Books
रेखा अवस्थी
जन्म : 20 जून, 1947 को लालगंज, ज़िला : रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी), भाषा विज्ञान में डिप्लोमा तथा भागलपुर विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। 1968 से 1973 तक केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय और गृहमंत्रालय के केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो में काम किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनेक कॉलेजों में अस्थायी प्राध्यापक पद पर कार्य करने के बाद स्थायी रूप से दयाल सिंह कॉलेज प्रात: (दिल्ली विश्वविद्यालय) में अध्यापन करते हुए जून, 2012 में सेवानिवृत्त। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों और जन-आन्दोलनों में सक्रिय योगदान रहा है। फिलहाल जनवादी लेखक संघ की राष्ट्रीय सचिव और 'नया पथ’ के सम्पादक मंडल से सम्बद्ध।
प्रकाशित पुस्तकें : ‘प्रगतिवाद और समानान्तर साहित्य’।
सम्पादित : ‘प्रेमचन्द : विगत महत्ता और वर्तमान अर्थवत्ता’, ‘श्रीलाल शुक्ल : जीवन ही जीवन’, ‘1857 : इतिहास, कला साहित्य’, ‘1857 : इतिहास और संस्कृति’, ‘1857 : बगावत के दौर का इतिहास’, ‘हिन्दी-उर्दू : साझा संस्कृति’, ‘फ़ैज़ की शायरी एक जुदा अन्दाज़ का जादू’, फ़ैज़ की
शख़्यित : अँधेरे में सुर्ख़ लौ’, ‘जाग उठे ख़्वाब कई’ (साहिर लुधियानवी की नज़्मों एवं गीतों का संग्रह)।
-
Premchand : Vigat Mahtta Aur Vartman Arthvatta
Rekha AwasthiAs low as ₹845.75 Regular Price ₹995.00Rating:0% -
Faz Ki Shairy : Ek Juda Andaj Ka Jadu
Rekha AwasthiRating:0% -
Faiz Ki Shakhsiyat : Andhere Main Surkh Lau
Rekha AwasthiAs low as ₹297.50 Regular Price ₹350.00Rating:0% -
Rag Darbari Aalochana Ki Phans
Rekha AwasthiAs low as ₹510.00 Regular Price ₹600.00Rating:0%



