Author
Ram Kathin Singh

Ram Kathin Singh

2 Books

रामकठिन सिंह

जन्म : 1 फरवरी, 1942, ग्राम-ताजोपुर, जनपद-मऊ (उ.प्र.)

शिक्षा : एम.एस-सी. (कृषि), रोस्टक विश्वविद्यालय (जर्मनी) से पी-एच.डी.

गतिविधियाँ : कई वर्षों तक हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अध्यापन एवं शोध-कार्य; नरेन्द्रदेव कृषि-विश्वविद्यालय, फैजाबाद में निदेशक (शोध); अन्तरराष्ट्रीय धान-अनुसंधान-संस्थान, फिलीपीन्स के प्रतिनिधि एवं परियोजना-संयोजक, राष्ट्रीय कृषि-विज्ञान-अकादमी, नयी दिल्ली के सचिव, उपाध्यक्ष आदि पदों पर कार्य करने का अनुभव; 200 से अधिक शोध-पत्र एवं 20 पुस्तकें प्रकाशित।

साहित्य सेवा : 'मेरी गुड़िया' हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत, खण्डकाव्य, 'तारे जमीं के'–बालकाव्य संग्रह, 'आस-पास', बूढ़ी आवाज, 'मेरी आवाज सुनो' – कहानी संग्रह। 'झाँककर जो देखा'- लघुकथा संग्रह।

प्रधान सम्पादक शब्दिता'–अर्द्धवार्षिक साहित्यिक पत्रिका', नन्द प्रसार ज्योति–अर्द्धवार्षिक कृषि-विज्ञान पत्रिका।

सम्मान : महिन्द्रा समृद्धि इण्डिया-एग्री अवार्ड-2012; लोकमत सम्मान-2018; सिपानी एग्री-एशिया कृषि-अनुसंधान सम्मान-2005, पूर्वांचल साहित्य परिषद्, मऊ द्वारा सारस्वत सम्मान-2012; सुधाविन्दु सम्मान-2013; अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य कला-मंच द्वारा साहित्यकार सम्मान-2013 (काठमाण्डू, नेपाल) 'डॉ. रामप्यारे तिवारी स्मृति-सम्मान-2013' साहित्य भूषण सम्मान-2014 (उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा ) इत्यादि।

सम्प्रति : निदेशक, नन्द एजुकेशनल फाउण्डेशन फार रूरल डेवलपमेण्ट (नेफोर्ड), 1, देवलोक कॉलोनी, चर्च रोड, विष्णुपुरी, अलीगंज, लखनऊ-226022, उत्तर प्रदेश (भारत)

ईमेल : rksingh.neford@gmail.com

Back to Top