Back to Top
Pragya Pathak
1 Books
प्रज्ञा पाठक
प्रज्ञा पाठक वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध एन.ए.एस. कॉलेज, मेरठ में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं। आपने एम.ए. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से तथा एम.फ़िल. एवं पीएच.डी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से किया है। अज्ञात एवं अल्पज्ञात स्त्री-लेखन की खोज और इतिहास तथा आलोचना में स्त्री के स्थान का विश्लेषण आपकी विशेष रुचि के क्षेत्र हैं। 'सरला : एक विधवा की आत्मजीवनी' नामक पुस्तक के माध्यम से हिन्दी में किसी स्त्री द्वारा लिखी पहली आत्मकथा को प्रकाश में लाने का श्रेय आपको है। विभिन्न पुस्तकों तथा पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित हैं। स्त्री के लिखे और स्त्री पर लिखे साहित्य की पड़ताल आपकी प्राथमिक व्यस्तता है।
All Pragya Pathak Books
All E-Books By Pragya Pathak



