Facebook Pixel
Author

Padamsri Chittoo Tudu

1 Books

पद्मश्री चित्तू टुडू 

जन्म : 31 दिसम्बर, 1929, ग्राम-साहूपोखर, श्यामबाजार, बांका। शिक्षा : मैट्रिक, किन्तु स्वाध्याय से हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्‍ला एवं आदिवासी भाषाओं में दक्ष। प्रकाशन : पंडित जवाहर लाल नेहरू’ (संताल), ‘जावांयधुति (संताली लोक-गीत संग्रह), विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कई रचनाएँ प्रकाशित, आकाशवाणी से प्रसारित। योगदान : आदिवासी लोक-संस्कृति तथा साहित्य का संरक्षण-संवर्द्धन, दिल्ली में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में दस वर्षों तक आदिवासी लोकनर्त्तक दल का नेतृत्व, संताली क्षेत्र में शिक्षा प्रसार हेतु समर्पित, संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के पाँच वर्षों तक सदस्य मनोनीत। सम्मान : बिहार राजभाषा विभाग द्वारा सन् 1986 में सम्मानित एवं भारत सरकार द्वारा सन् 1992 में पद्मश्री से सम्मानित। 

सम्प्रति : संयुक्त जन-सम्पर्क निदेशक पद से अवकाश प्राप्त कर सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों से संलग्न रहे। 

निधन : 13 जुलाई, 2016

Back to Top