Facebook Pixel
Author

Niharika Sharma

1 Books

निहारिका शर्मा

गोरखपुर, उ.प्र. में जन्मीं निहारिका शर्मा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा कार्मल कॉलेज, गोरखपुर से उत्तीर्ण करने के उपरांत एम.ए. गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा एल-एल. बी. की उच्च शिक्षा श्रीराम कॉलेज, कानपुर देहात से अर्जित की। राजनीति शास्त्र विषय से जे.आर.एफ. की परीक्षा तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स, नई दिल्ली से मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।

फैब्रिक पेंटिंग तथा अलग-अलग विधाओं में पेंटिंग के साथ पुस्तकों के अध्ययन का शौक है। भारतीय दर्शन की विधा तत्वमीमांसीय या आध्यात्मिक तथा अलौकिक विषयों की पुस्तकें पढ़ने, डिबेट-वाद-विवाद प्रतियोगिता में विशेष रुचि है। अनेक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रमों का मंच संचालन।

पिछले कई वर्षों से पुलिस विभाग में उच्च पद पर रहते हुए सेवा कार्य में संलग्न हैं।

Back to Top