Author
Nagratna Rao

Nagratna Rao

1 Books

डॉ. नागरत्ना राव

जन्म : जून 1971, धारवाड़, कर्नाटक।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पीएच.डी., स्नातकोत्तर डिप्लोमा (अनुवाद), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (भाषा विज्ञान)।

प्रकाशन : ‘साठोत्तर हिन्दी नाटकों में नारी’, ‘प्रेमचन्द : एक पुनर्मूल्यांकन’ (सं.), ‘हिन्दी तथा कन्नड़ दलित कहानी’, ‘हिन्दी साहित्य : विविध विमर्श’, ‘डॉ. जयन्ती प्रसाद नौटियाल’ (सं.), ‘सन्त सेवालाल’ (अनूदित), ‘युग पुरुष गुरु गोविन्द सिंह’ (सं.), ‘सैद्धान्तिक हिन्दी व्याकरण’, ‘व्यावहारिक हिन्दी व्याकरण’।

राष्ट्रीय एवं अन्‍तरराष्ट्रीय सम्मेलनों में क़रीब 70 से अधिक शोध लेख प्रस्तुत। समसामयिक विषयों पर शोध लेख प्रकाशित।

सम्मान : ‘महादेवी वर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार’, उदयपुर, (2014-15); ‘अमृता प्रीतम साहित्यिक राष्ट्रीय पुरस्कार, नागपुर, (2015-16); ‘राष्ट्रीय साहित्य सम्मान’, करनाल, हरियाणा, (2016-17); ‘राष्ट्रीय साहित्य सम्मान’, विकासपुरी, नई दिल्ली, (2017-18); ‘उत्तम एन.एस. अधिकारी राज्य पुरस्कार’, (2012-13)।

सम्प्रति : एसोशिएट प्रोफ़ेसर एवं संयोजक, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, मंगलूरू विश्वविद्यालय।

 

Back to Top