Facebook Pixel
Author

Madhulika Ben Patel

1 Books

मधुलिका बेन पटेल

2 जनवरी, 1987 को डेहरी कलां, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के किसान परिवार में जन्मी मधुलिका बेन पटेल की प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही हुई। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी भाषा में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से मास्टर की डिग्री और वहीं से एम. फिल. तथा डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
साहित्य-सेवा : 'प्रतिबंधित हिन्दी कविताएँ', संतोष पटेल का कवि-कर्म (संपादक : डॉ मधुलिका बेन पटेल, डॉ प्रियंका सोनकर), हिंदी साहित्य का इतिहास कुछ पाठःकुछ विचार, (संपादकः देवेन्द्र चौबे, सहयोगी संपादक : डॉ मधुलिका बेन पटेल)।
कविताएँ, कहानियाँ, अनुवाद और आलेख हिन्दी की पुस्तकें, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं तथा वैबसाइट पर प्रकाशित होती रही हैं जिनमें भारतीय इतिहास, पर्यावरण, तमिल साहित्य, किन्नर समाज, स्त्री, दलित तथा आदिवासी विमर्श आदि के मुद्दे शामिल हैं।
शोध निर्देशन : परिस्थितिकीय विमर्श, समकालीन
हिन्दी कविता आलोचना, यात्रा साहित्य और पर्यावरणीय संवेदना, संजीव की कहानियां, भक्तिकालीन काव्य साहित्य विषय पर शोध निर्देशन।
सम्प्रति : सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय, तिरूवारुर, तमिलनाडु ।
ईमेल : [email protected]

Back to Top