Author

Kunwar Chandraprakash Singh

1 Books

कुँवर चन्द्रप्रकाश सिंह

जन्म : 18 अक्टूबर सन् 1910, ग्राम- पैसिया, जिला सीतापुर।

शिक्षा : बी.ए. लखनऊ विश्वविद्यालय, एम.ए., तथा डी.लिट्. नागपुर विश्वविद्यालय से अर्जित किया।

गतिविधियाँ : अध्यक्ष, हिन्दी विभाग एवं वाइस प्रिंसिपल युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी (1943-1958)। आचार्य एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, बड़ौदा विश्वविद्यालय, गुजरात (1958-1965 ) । वरिष्ठ आचार्य एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग तथा अधिष्ठाता, कला संकाय, जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान (1965-1969)। वरिष्ठ आचार्य एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग तथा अधिष्ठाता, कला संकाय, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार (1969- 1974), यू.जी.सी. के सहयोग से हिन्दी भाषा और साहित्य के विकास में हिन्दीतर क्षेत्रों का योगदान । शीर्ष शोध योजना पर कार्य जनेस्मा महाविद्यालय, बाराबंकी (1974-1978)।

साहित्य-सेवा : काव्य, महाकाव्य, नाटक, बाल एकांकी, खोज ग्रन्थ, शोध एवं समालोचना ग्रन्थ, शोध साधना, सम्पादित ग्रन्थ तथा अनुदित ग्रन्थ प्रकाशित।

पुरस्कार: सर जार्ज लैम्बर्ट स्वर्णपदक विजेता।

निधन : 12 अक्टूबर 1997

Back to Top