Author

Jorge Luis Borges

1 Books

ख़ोर्ख़े लुइस बोर्खेज़

जन्म : 24 अगस्त, 1899 को ब्यूनेस आयर्स में। 1914 में उनका परिवार स्विट्जरलैंड चला गया, जहाँ उन्होंने अपनी आरम्भिक शिक्षा पूरी की। 1919 से 1921 की अवधि में पूरे स्पेन की यात्रा के दौरान अल्ट्राइस्ट लिट् रेरी ग्रुप के साथ जुड़ाव और पहली कविता ‘GRECIA’ पत्रिका में प्रकाशित। अर्जेंटीना वापसी पर ‘PROA’ पत्रिका की स्थापना में सहयोग। कविताओं का पहला संग्रह 1923 में प्रकाशित। इसके बाद कविता, निबन्ध और कहानी-संकलन की कई पुस्तकें आईं। 1955 में JUAN PERON के पतन के बाद वे अर्जेंटीना की नेशनल लाइब्रेरी के डायरेक्टर नियुक्त किए गए। इस पद पर उन्होंने 1973 तक कार्य किया। इसके अतिरिक्त वे ब्यूनेस आयर्स विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य के प्रोफ़ेसर भी रहे।

प्रमुख कृतियाँ : कहानी : ‘Historia universal de la infamia’ (1935), ‘Ficciones’ (1944), ‘El Aleph’ (1949), ‘El informe de Brodie’ (1970), ‘El libro de arena’ (1975), ‘La memoria de Shakespeare’ (1982); कविता : ‘Forvor de Buenos Aires’ (1923), ‘Luna de enfrente’ (1923), ‘Cuaderno San Martin’ (1929), ‘Obra poética’ (1964), ‘Para las seis cuerdas’ (1965), ‘El otro, el mismo’ (1969), ‘La rosa profunda’ (1975), ‘La moneda de hierro’ (1976), ‘Historia de la noche’ (1977), ‘La cifra’ (1981), ‘Atlas’ (1984), ‘Los conjurados’ (1985); कविता व गद्य : ‘El hacedor’ (1960), ‘Elogio de la sombra’ (1969), ‘El oro de los tigres’ (1972); निबन्ध : ‘Inquisiciones’ (1925), ‘El tamaño de mi esperanza’ (1926), ‘El idioma de los argentinos’ (1928), ‘Evaristo Carriego’ (1930), ‘Discusión’ (1932), ‘Historia de la eternidad’ (1936), ‘Otras inquisiciones’ (1952), ‘Prólogos’ (1975), ‘Borges oral’ (1979), ‘Siete noches’ (1980), ‘Nueve ensayos dantescos’ (1982)।

सम्मान : उनकी पुस्तक ‘FICCIONES’ के लिए 1944 में ‘अर्जेंटीनियन सोसायटी ऑफ़ ऑयर्स ग्रांड प्राइज़’, 1961 ‘इंटरनेशनल पब्लिशर्स प्राइज़’ (फ़्रांस के विख्यात नाटककार सैमुअल वैकेट के साथ), ‘जेरुसलम प्राइज़’, ‘मैक्सिको का अल्र्फ़ोंसो रेइस प्राइज़’ और स्पेन का ‘सेर्वान्तीस प्राइज़’।

निधन : 1986 को जेनेवा में हुआ।

Back to Top