Facebook Pixel
Author

Hitendra Patel

1 Books

हितेन्द्र पटेल

हितेन्द्र पटेल का जन्म 18 जून, 1968 को हुआ। अंग्रेजी, हिन्दी और बांग्ला में उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हैं जिनमें प्रमुख हैं—‘कम्युनलिज्म एंड द इंटेलिजेंसिया’, ‘खुदीराम बोस’, ‘1857 : भारत का पहला मुक्ति संघर्ष’ (सम्पादित)। उनके पचास से अधिक शोध आलेख राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके हैं। दो उपन्यास भी प्रकाशित हैं—‘हारिल’ और ‘चिरकुट’। ‘शब्द कर्म विमर्श’ पत्रिका के सम्पादक रहे हैं।

वे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में 2019 से 2021 तक फेलो रहे। फिलहाल हिन्दी से इतर भारतीय भाषाओं के राजनीतिक उपन्यासों में औपनिवेशिक और उत्तर-औपनिवेशिक भारत के राजनीतिक इतिहास पर केन्द्रित एक वैकल्पिक इतिहास-लेखन कर रहे हैं। 

सम्प्रति : रबीन्द्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता में इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं प्रोफेसर हैं।

ईमेल : [email protected]

Back to Top