Author
Gulammohammed Sheikh

Gulammohammed Sheikh

1 Books

गुलाममोहम्मद शेख

जन्म : 1937 सुरेन्द्रनगर (गुजरात)। शिक्षा : एम.ए. (फाइन), महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी, वडोदरा 1961 : ए.आर. सी.ए., रॉयल कॉलेज ऑफ़ आर्ट, लन्दन, 1966। अध्यापन : कला का इतिहास, महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, 1961-63 और 1967-81, चित्रकला, वहीं 1982-93।

अतिथि कलाकार : आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो 1987 और 2002; चिवितेल्ला रानियेरी सेंटर, उम्बेरटिडे, इटली 1998, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, अमरिका 2000; मोन्ताल्वो, केलिर्फोनिया, अमरिका 2005; फेलो, दिल्ली यूनिवर्सिटी, 2004।

चित्र-प्रदशर्नियाँ देश-विदेश में 1961 से 2020 : विशेष प्रदर्शनी 1968 से 1985 तक के चित्रों में से पच्चीस चुने हुए चित्र, ज्योर्ज पोम्पीदू सेंटर, पैरिस 1985। संयोजक : कुमार स्वामी शताब्दी सेमिनार, नयी दिल्ली, 1977। कला-विषयक व्याख्यान देश-विदेश में। 2013 में छह अमरिकी विश्वविद्यालयों की व्याख्यान-यात्रा।

पुस्तकें : गुजराती : कविता-संग्रह 'अथवा' (1974) और 'अथवा अने' (2013), 'निरखे ते नजर' (2016), स्मरण-कथायें : 'घेर जतां' (2015), और विश्व-कला का इतिहास (सम्पादन शिरीष पंचाल के साथ), 'दृश्यकला, 1996' वगैरह।

सम्मान : 'कालिदास सम्मान' (2002), 'रविशंकर रावल पुरस्कार', (1997-1999), 'रवि वर्मा पुरस्कारम्' (2009), 'पद्मश्री' (1983), 'पद्मभूषण' (2014)।

ई-मेल : gmsheikh@gmail.com

Back to Top