Author

Doman Sahu 'Samir'

1 Books

डॉ. डोमन साहु समीर

जन्म : 30 जून, 1924 ई.; ग्राम पन्दाहा (गोड्डा, झारखंड)।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), डी.लिट्., बी.एल., विशारद।

मानद उपाधियाँ : विद्यासागर, काव्य-शास्त्री, साहित्य-वारिधि, अंगिका-मनीषी, भोजपुरी-भारती आदि।

प्रकाशन : ‘हिन्दी और सन्ताली : तुलनात्मक अध्ययन’ (शोध-ग्रन्थ), ‘हिन्दी-सन्ताली शब्दकोश’, ‘अंगिका-हिन्दी शब्दकोश’, ‘एक दीप मेरा भी’ (कविता संकलन) आदि हिन्दी, सन्ताली और अंगिका भाषाओं की छोटी-बड़ी 50-51 पुस्तकें तथा सैकड़ों पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविताएँ, कहानियाँ आदि प्रकाशित और आकाशवाणी (पटना, राँची, भागलपुर) से प्रसारित।

सम्पादन : प्रथम सन्ताली साप्ताहिक पत्र ‘होड़-सोम्बाद’ का लगातार 36 वर्षों तक (जून, 1947 से जून, 1983 ई. तक)।

भाषा-ज्ञान : हिन्दी, सन्ताली, बांग्ला, अंग्रेज़ी, संस्कृत, मुंडारी आदि विशिष्ट और सामान्य ज्ञान।

सम्मान/पुरस्कार : साहित्य अकादेमी (नई दिल्ली), नागरी लिपि परिषद् (नई दिल्ली), राजभाषा विभाग, बिहार (पटना) आदि बीसों संस्थानों द्वारा।

Back to Top