Author

Anil Tripathi

1 Books

अनिल त्रिपाठी

कवि, आलोचक अनिल त्रिपाठी का जन्म 1 मार्च, 1971 को उत्तर प्रदेश, जिला सुल्तानपुर के तिवारीपुर गाँव में हुआ।

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.. किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.., एम.फिल., और पी-एच.डी. की डिग्री प्राप्त की।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘एक स्त्री का रोजनामचा’, ‘अचानक कुछ नहीं होता’ (कविता-संग्रह); ‘नई कविता और विजयदेव नारायण साही’ (आलोचना)मिट्टी की रोशनीऔरप्रतिनिधि कविताएँ : केदारनाथ सिंहउनकी सम्पादित पुस्तकें हैं।

उन्हें आलोचना के लिए प्रतिष्ठितदेवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मानसे सम्मानित किया जा चुका है।

सम्प्रति : एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग,

श्री जयनारायण पी.जी. कॉलेज, लखनऊ।

सम्पर्क : aniltripathi13@gmail.com

Back to Top