Facebook Pixel
Author
Anchit

Anchit

1 Books

अंचित

अंचित का जन्म 27 जनवरी, 1990 को पटना, बिहार में हुआ। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय, पटना के अंग्रेज़ी विभाग से पी-एच.डी. की है। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘साथ-असाथ’, ‘शहर पढ़ते हुए’ (कविता-संग्रह); ‘प्रकृति में एक जीवन’ (जयराम रमेश की लिखी इन्दिरा गांधी की जीवनी का अनुवाद)। उन्होंने टी.एस. एलियट की कविता ‘द वेस्टलैंड’ के अलावा पाब्लो नेरुदा, चार्ल्ज़ बकाउस्की, आथर रिम्बौ, यहूदा आमिखाई और महमूद दरवेश की कविताओं का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया है। साथ ही मुक्तिबोध, स्वामीनाथन, रामकृष्ण पांडेय, अरुण कमल, अनामिका, राजेश जोशी, मदन कश्यप, संजय कुंदन और मनोज कुमार झा की कविताओं का हिन्दी से अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है। ‘सदानीरा’, ‘समालोचन’, ‘वागर्थ’, ‘पूर्वग्रह’, ‘इंडियन लिटरेचर’ आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, गद्य और अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।

‘कवि केदारनाथ सिंह कविता सम्मान’ (2021) से सम्मानित हैं।

फ़िलहाल पटना विश्वविद्यालय, पटना में स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

ई-मेल : [email protected] 

Back to Top