Amitabh Singh Baghel
0 Books
अमिताभ सिंह बघेल
अमिताभ सिंह बघेल साहित्य, फ़ोटोग्राफ़ी और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति अपने जुनून को विभिन्न पहलों के माध्यम से जोड़ते हैं। ‘लेखनी फ़ाउंडेशन’ के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में वे रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने वाली विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं की देखरेख करते हैं। 2019 में, अमिताभ ने ‘आगाज़ पोएट्री मूवमेंट’ की स्थापना की, जो वैश्विक दर्शकों के लिए उर्दू कविता को समर्पित एक मंच है। कोशल लिटरेचर फ़ेस्टिवल के संस्थापक व फ़ेस्टिवल डायरेक्टर के रूप में उन्होंने 2022 से पुस्तक-प्रेमियों, लेखकों और विचारकों के समुदाय को बढ़ावा देते हुए सफलतापूर्वक एक जीवन्त साहित्यिक मंच का निर्माण किया है। वर्तमान में, अमिताभ नैनीताल लिटरेचर फ़ेस्टिवल के संस्थापक, क्यूरेटर और फ़ेस्टिवल डायरेक्टर के रूप में सक्रिय हैं।
ई-मेल : [email protected]



