Facebook Pixel
Author
Amish Verma

Amish Verma

1 Books

अमिष वर्मा

अमिष वर्मा का जन्म 7 नवम्बर, 1984 को पटना, बिहार में हुआ। स्नातक की पढ़ाई पटना कॉलेज से करने के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से एम.ए. और दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.फिल. किया। फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। ‘जाति की राजनीति’ उनकी सम्पादित पुस्तक है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। साहित्य के समाजशास्त्र और जाति के सवाल में उनकी गहरी रुचि है। उन्हें ‘राजेन्द्र यादव हंस समीक्षा सम्मान-2023’ से सम्मानित किया गया है।

सम्प्रति : एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल

ई-मेल : [email protected]

Back to Top