Facebook Pixel
Author
Adnan Kafeel 'Darwesh'

Adnan Kafeel 'Darwesh'

2 Books

अदनान कफ़ील ‘दरवेश’

अदनान कफ़ील ‘दरवेश’ का जन्म ग्राम गड़वार, ज़िला बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी साहित्य में एम.ए. किया। अब वहीं से पी-एच.डी. कर रहे हैं। हिन्दी की लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं तथा वेब ब्लॉग्स पर उनकी कविताएँ प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रशंसित हैं।

अदनान की कविताओं के अंग्रेज़ी, मराठी, कन्नड़, बांग्ला तथा उड़िया अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।

वे ‘भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार’ (2018), ‘रविशंकर उपाध्याय स्मृति कविता पुरस्कार’ (2018), ‘वेणुगोपाल स्मृति कविता पुरस्कार’ (2019-2020) से सम्मानित हैं।

सम्पर्क : [email protected]

Back to Top