Facebook Pixel

Shastra Vidaai-Paper Back

Special Price ₹359.10 Regular Price ₹399.00
10% Off
In stock
SKU
9788126727759
- +
Share:
Codicon

‘शस्त्र विदाई’ अर्नेस्ट हेमिंग्वे के विश्वप्रसिद्ध उपन्यास ‘ए फ़ेयरवेल टू आर्म्स’ का अनुवाद है। कई फ़िल्मों का आधार बन चुके और विश्व की अनेक भाषाओं में अनूदित इस उपन्यास की पृष्ठभूमि में प्रथम विश्वयुद्ध है। 1929 में प्रकाशित ‘ए फेयरवेल टू आर्म्स’ का कथावाचक पात्र अमेरिकी फ़ेडरिक हेनरी है जो इतालवी सेना में लेफ़्टिनेंट है। प्रथम विश्वयुद्ध के लोमहर्षक विवरणों, सनकी सिपाहियों, युद्ध और विस्थापन से जूझते नागरिकों से अँटे उपन्यास के विशाल फ़लक का केन्द्र हेनरी और कैथरीन बार्कले का प्रेम है। इस उपन्यास के प्रकाशन के साथ ही हेमिंग्वे एक आधुनिक अमेरिकी लेखक के रूप में स्थापित हो गए थे, यही उपन्यास उनका पहला बेस्टसेलर था।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Ajay Chaudhary
Editor Not Selected
Publication Year 2015
Edition Year 2026, Ed. 3rd
Pages 276p
Price ₹399.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Shastra Vidaai-Paper Back
Your Rating
Ernest Hamingway

Author: Ernest Hamingway

अर्नेस्ट हेमिंग्वे

अर्नेस्ट हेमिंग्वे 20वीं शताब्दी के महान उपन्यासकारों में से एक हैं। उनका जन्म 21 जुलाई,

1899 को सिसरो (अब ओक पार्क में), इलिनोइस में हुआ। हेमिंग्वे ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान एक स्वयंसेवक के रूप में इटली की सेना में एम्बुलेंस सर्विस में काम किया था, जहाँ वह गम्भीर रूप से घायल भी हुए। उनकी सेवा-भावना और लगन के लिए उन्हें इटैलियन आर्मी की ओर से सम्मानित किया गया।

अपने पहले कहानी-संग्रह ‘इन आवर टाइम्स’ के प्रकाशित होने से पहले उन्होंने पत्रकरिता के क्षेत्र में कार्य किया। उस वक़्त उनकी उम्र 17 साल की थी। उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में ‘द सन आल्सो राइजेज’, ‘ए फ़ेयरवेल टू आर्म्स’, ‘फ़ॉर हूम द बेल टोल्स’ हैं। 1953 में उन्हें उनके उपन्यास ‘द ओल्ड मैन एंड द सीज’ के लिए ‘पुलित्ज़र पुरस्कार’ मिला। उन्हें 1954 में ‘नोबल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

निधन : 2 जुलाई, 1961

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top