Samay Ka Sankshipt Itihas

As low as ₹795.00
In stock
Only %1 left
SKU
Samay Ka Sankshipt Itihas
- +

स्टीफेन हॉकिंग की यह पुस्तक विज्ञान-लेखन की दुनिया में अपनी लोकप्रियता के कारण अतिविशिष्ट स्थान रखती है। वर्ष 1988 में अपने प्रकाशन के मात्र दस वर्षों की अवधि में इस पुस्तक की 10 लाख से ज़्यादा प्रतियाँ बिकीं और आज भी जिज्ञासा की दुनिया में यह पुस्तक बदस्तूर अपनी जगह बनाए हुए है।

ब्रह्मांड की उत्पत्ति किस प्रकार हुई, यह कहाँ से आया और क्या यह शाश्वत है या किसी ने बाक़ायदा इसकी रचना की है? बुद्धिचालित मनुष्य का उद्भव एक सांयोगिक घटना है या फिर मनुष्य के लिए ब्रह्मांड की रचना की गई, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो सदा से हमें विचलित-उत्कंठित करते रहे हैं। यह पुस्तक इन सवालों का उत्तर देने का प्रयास करती है। इसमें आरम्भिक भू-केन्द्रिक ब्रह्मांडिकियों से लेकर बाद की सूर्य-केन्द्रिक ब्रह्मांडिकियों से होते हुए एक अनन्त ब्रह्मांड अथवा अनन्त रूप से विस्तृत अनेक ब्रह्मांडों तथा कृमि-छिद्रों की परिकल्पनाओं तक की हमारी विकास-यात्रा का संक्षिप्त और सरलतम वर्णन किया गया है।

इस संस्करण में पिछले दशक में ब्रह्मांडिकी के क्षेत्र में हासिल की गई नई सूचनाओं और नतीजों को भी सम्मिलित तो किया ही गया है; साथ ही, पुस्तक के प्रत्येक अध्याय को पूर्णतया परिवर्द्धित करते हुए प्राक्कथन के साथ-साथ वर्म होल और काल-यात्रा पर जो एक नितान्त नवीन अध्याय शामिल किया गया है, उसका महत्त्व सदैव बना रहेगा।

More Information
Language Hindi
Format Hard Back, Paper Back
Publication Year 2001
Edition Year 2021, Ed. 7th
Pages 212p
Translator Ashwapati Saxena
Editor Not Selected
Publisher Rajkamal Prakashan
Stephen Hawking

Author: Stephen Hawking

स्टीफेन हॉकिंग

स्टीफेन हॉकिंग का जन्म 1942 में इंग्लैंड में हुआ था। आप एक विश्वप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी, लेखक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धान्तिक ब्रह्मांड केन्द्र के शोध निदेशक रहे।

स्टीफेन हॉकिंग ने ‘ब्लैक होल’ और ‘बिग बैंग सिद्धान्त को समझने में अहम् योगदान दिया। उन्हें 12 मानद डिग्रियों और अमेरिका के सबसे अच्छा नागरिक का सम्मान से सम्मानित किया गया था।

निधन : 14 मार्च, 2018

Read More
Books by this Author

Back to Top