जन्म: 20 फरवरी, 1946
भारत सरकार की सूचना सेवा के दौरान योजना अंग्रेजी में सहायक सम्पादक, आकाशवाणी के अंग्रेजी समाचार प्रभाग में समाचार सम्पादक व संवाददाता, फिल्म प्रभाग में पटकथा लेखक तथा आजकल का सम्पादन।
1998 में स्वैच्छिक अवकाश।
पहली कहानी 1967 में साप्ताहिक हिन्दुस्तान में छपी।
कहानी संग्रह: पन्द्रह जमा पच्चीस, बच्चे गवाह नहीं हो सकते?, टुंड्रा प्रदेश तथा अन्य कहानियाँ, चर्चित कहानियाँ, शताब्दी से शेष आदि।
उपन्यास: लेकिन दरवाज़ा, उस चिड़िया का नाम और पंखवाली नाव।
बाल उपन्यास: गोलू और भोलू।
लेख संग्रह: हिन्दी का पक्ष, कुछ सवाल कुछ जवाब।
भारत की लगभग सभी मुख्य भाषाओं के अलावा अंग्रेजी तथा कुछ यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद। साहित्य, संस्कृति व मीडिया के अलावा राजनीतिक विषयों पर लगातार लेखन।
1999 से समयांतर का मासिक रूप में पुनर्प्रकाशन और सम्पादन।