Born: February 23, 1949
जन्म: 23 फरवरी, 1949 में बेलछी के पास बाढ़ अनुमंडल में।
अनुभव: पिछले 35 वर्षों से कविता, कहानी, रपट व समीक्षा आदि का लेखन।
प्रकाशित पुस्तकें: समुद्रगाथा, मरुयात्रा, दामुल और अन्य कहानियाँ, दामुल: उपन्यासिका और अन्य कहानियाँ, सुप्रभा के घर में घोड़ा और अरण्य गाथा (सभी कहानी-संग्रह)।
पत्रकारिता: रविवार साप्ताहिक के लिए ‘गाँव’ कॉलम का लेखन। पत्रिका ‘कथाबोध’ व ‘इन्दु’ का सम्पादन।
अनुवाद: रचनाओं का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद।
पुरस्कार: कथा लेखन के लिए 1989 में रेणु पुरस्कार एवं गंगाशरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित।
फिल्म: 1984 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म ‘दामुल’ के लिए कथा, स्क्रिप्ट एवं संवाद लेखन; जयवंत दलवी के मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘पुरुष’ के लिए स्क्रिप्ट एवं संवाद-लेखन; फिल्म ‘मृत्युदंड’ की कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कथा की श्रेणी में सनसुई दर्शक अवार्ड के लिए नामित; दंगे पर लिखित कविताओं का उपयोग राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘फेसेज आफ्टर द स्टार्म’ में।
पता: एम.आई.जी. 65, शहीद भगतसिंह कालोनी, गया (बिहार)।